Skip to content

Jalandhar Power Cut News: जालंधर सेंट्रल हलके के आधा दर्जन मोहल्लों में 12 घंटे से ज्यादा बिजली गुल, लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे; AAP नेताओं की लुटिया डुबोने में जुटे PSPCL के JE, SDO और XEN

मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी और एशियन हॉकी चैंपियनशिप के बीच बिजली संकट से लोग परेशान, PSPCL की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Jalandhar Power Cut News: जालंधर सेंट्रल हलके के आधा दर्जन मोहल्लों में 12 घंटे से ज्यादा बिजली गुल, लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे; AAP नेताओं की लुटिया डुबोने में जुटे PSPCL के JE, SDO और XEN
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Power Cut News: जालंधर सेंट्रल हलके के आम आदमी पार्टी के नेताओं की पंजाब पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के जेई, एसडीओ और XEN लुटिया डुबोने में लगे हुए हैं। सुबह 8:00 से देर शाम 8 बजे तक बिजली न आने के कारण आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग बूंद बूंद पानी को भी तरस गए हैं।

जालंधर सेंट्रल हलके में बिजली की लंबी कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। गुरु नानक पुरा, भारत नगर, न्यू गुरु नानक पुरा, कमल विहार और गुरु नानक पुरा वेस्ट समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों में सुबह 8 बजे से बिजली सप्लाई बंद है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इन मोहल्लों के लोगों के अनुसार, मोहल्लों में बिजली संकट के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। इस संबंध में पावर काम के किसी भी अधिकारी या इंजीनियर को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

बिजली विभाग के इंजिनियर पर फोन न उठाने के आरोप

बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि बिजली सप्लाई से संबंधित समस्या के बारे में जानकारी लेने के लिए जेई मुकेश कुमार को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

वहीं, संबंधित एसडीओ और एक्सईएन (XEN) से भी सरकारी मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन का जवाब नहीं मिलने की शिकायत सामने आई। लोगों ने पावरकाम के इंजीनियरों के खिलाफ भारी गुस्सा है।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

लोगों का कहना है कि जब बिजली की सप्लाई लंबे समय तक बंद रहती है, तो विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे समस्या की जानकारी दें और बिजली बहाल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में लोगों को बताएं।

बिजली के साथ पानी का संकट, लोगों में रोष

गुरु नानक पुरा, भारत नगर, न्यू गुरु नानक पुरा, कमल विहार और गुरु नानक पुरा वेस्ट सहित प्रभावित इलाकों के निवासियों को बिजली न होने के कारण रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की उपलब्धता पर भी असर पड़ा, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हुए।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि PSPCL के अधिकारी बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं है। लोगों का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा में लंबे समय तक बाधा आने से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने संबंधित विभाग से बिजली कटौती के कारणों की जानकारी देने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बिजली संकट पर उठे सवाल

गौरतलब है कि जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी के दौरान एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन भी हो रहा है। ऐसे समय में शहर के कई मोहल्लों में लंबे समय तक बिजली सप्लाई बाधित रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय निवासियों की मांग है कि पंजाब पावरकॉम के वरिष्ठ अधिकारी मामले का संज्ञान लें, बिजली कटौती के कारणों को स्पष्ट करें और प्रभावित क्षेत्रों में निर्बाध बिजली तथा पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। फिलहाल, बिजली कटौती के कारणों और संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।