Thursday, 18 December 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
America News: अमेरिका में 60 साल की पंजाबी महिला गिरफ्तार, जल्द देश छोड़ने का दिया आदेश
डेली संवाद, अमेरिका।
America News: अमेरिका (America) में एक पंजाबी महिला को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में एक पंजाबी 60 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (
America
) की इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट एजेंसी ने 60 साल की महिला को हिरासत में लिया है। महिला पंजाब की रहने वाली है और उसका नाम बबलीजीत कौर उर्फ बबली बताया जा रहा है।
[caption id="attachment_96892" align="aligncenter" width="1200"]
पति के साथ बबली[/caption]
America News[/caption]
पति के साथ बबली[/caption]
30 साल से रह रही थी अमेरिका
जानकारी अनुसार बबली पिछले 30 साल से अमेरिका (America) में रह रही थी। बता दे कि यह कार्रवाई अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों की ओर से की गई है। बबलजीत कौर उर्फ बबली साल 1994 से अमेरिका में रह रही हैं।यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
बताया जा रहा है कि उन्हें उनके लंबित ग्रीन कार्ड आवेदन के लिए बायोमेट्रिक स्कैन अपॉइंटमेंट के दौरान फेडरल एजेंटों ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बबली को अमेरिका इमिग्रेशन अधिकारियों की तरफ से पहले भी अमेरिका छोड़ने के नोटिस दिए गए थे, लेकिन वह लीगल स्टे लेकर वीजा बढ़ा रही थी। [caption id="attachment_75238" align="aligncenter" width="1200"]
America News[/caption]