डेली संवाद, अमेरिका।
America News: अमेरिका (America) में एक पंजाबी महिला को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में एक पंजाबी 60 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (
America
) की इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट एजेंसी ने 60 साल की महिला को हिरासत में लिया है। महिला पंजाब की रहने वाली है और उसका नाम बबलीजीत कौर उर्फ बबली बताया जा रहा है।
[caption id="attachment_96892" align="aligncenter" width="1200"]
पति के साथ बबली[/caption]
30 साल से रह रही थी अमेरिका
जानकारी अनुसार बबली पिछले 30 साल से अमेरिका (America) में रह रही थी। बता दे कि यह कार्रवाई अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों की ओर से की गई है। बबलजीत कौर उर्फ बबली साल 1994 से अमेरिका में रह रही हैं।
बताया जा रहा है कि उन्हें उनके लंबित ग्रीन कार्ड आवेदन के लिए बायोमेट्रिक स्कैन अपॉइंटमेंट के दौरान फेडरल एजेंटों ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बबली को अमेरिका इमिग्रेशन अधिकारियों की तरफ से पहले भी अमेरिका छोड़ने के नोटिस दिए गए थे, लेकिन वह लीगल स्टे लेकर वीजा बढ़ा रही थी।
[caption id="attachment_75238" align="aligncenter" width="1200"]
America News[/caption]
30 दिन के अंदर अमेरिका छोड़ने के आदेश
अब बदले नियमों के अनुसार उसे हिरासत में लेकर 30 दिन के अंदर अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया है। बबलजीत कौर ने अमेरिका में ग्रीन कर्ड होल्डर अपनी बेटी और दामाद के तौर पर ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई किया था।
बबली की बेटी ज्योति ने बताया कि एक दिसंबर को उनकी मां अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट के ऑफिस के फ्रंट डेस्क पर थीं, इसी दौरान कई फेडरल एजेंट्स वहां पहुंचे। इसके बाद जिस कमरे में फेडरल एजेंट्स गए, उसी कमरे में कौर को भी बुलाया गया और उन्हें बताया गया कि उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।