Skip to content

जालंधर में रामा मंडी फ्लाईओवर पर भीषण टक्कर, टिप्पर ने 2 पिकअप वाहनों को मारी टक्कर; चालक घायल, हाईवे पर लगा जाम

जालंधर में रामा मंडी फ्लाईओवर पर भीषण टक्कर, टिप्पर ने 2 पिकअप वाहनों को मारी टक्कर; चालक घायल, हाईवे पर लगा जाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर। जालंधर के रामा मंडी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार टिप्पर ने दो पिकअप वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक पिकअप चालक घायल हो गया, जबकि हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर तकनीकी खराबी के कारण सरियों से लदा एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने आगे चल रही दो पिकअप गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

2.5 लाख रुपये का सोफा हुआ खराब

हादसे में एक पिकअप में रखा करीब 2.5 लाख रुपये का सोफा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पिकअप चालक सुमन घायल हो गए।

Watch on Daily Samvad