ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 14 July 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, हिसार के बरवाला में बनेगा 50 बेड का आधुनिक अस्पताल

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने हिसार जिले के बरवाला कस्बे में 50 बेड वाले आधुनिक अस्पताल के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस नई स्वास्थ्य परियोजना पर करीब 6,566.52 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। अस्पताल बनने से बरवाला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। नया अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी।