Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, हिसार के बरवाला में बनेगा 50 बेड का आधुनिक अस्पताल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने हिसार जिले के बरवाला कस्बे में 50 बेड वाले आधुनिक अस्पताल के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
इस नई स्वास्थ्य परियोजना पर करीब 6,566.52 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। अस्पताल बनने से बरवाला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।