ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 04 June 2026

Punjab News: पंजाब में करियाना दुकान में लगी भीषण आग, फटा गैस सिलेंडर, लाखों का नुकसान

Blast In Punjab
Blast In Punjab
डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला होशियारपुर के कस्बा हाजीपुर के नजदीकी गांव बड़ालियां का डेरा (बेला सरियाणा) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक करियाना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान पूरी तरह लपटों में घिर गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान दुकान के अंदर रखा रसोई गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

सारा सामान जलकर राख

इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि दुकान मालिक चानन सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। धमाके और आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद में मुकेरियां फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार का रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो गया है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।