Punjab News: पंजाब में करियाना दुकान में लगी भीषण आग, फटा गैस सिलेंडर, लाखों का नुकसान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, होशियारपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला होशियारपुर के कस्बा हाजीपुर के नजदीकी गांव बड़ालियां का डेरा (बेला सरियाणा) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक करियाना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान पूरी तरह लपटों में घिर गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान दुकान के अंदर रखा रसोई गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।