Skip to content

PR In Canada: कनाडा में PR स्ट्रीम हुआ बंद, पंजाबी स्टूडेंट और वर्कर्स को लगा बड़ा झटका

Canada News
Canada News
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कनाडा। PR In Canada: कनाडा (Canada) में स्थायी रूप से बसने का सपना देखने वाले भारतीय स्टूडेंट और वर्कर्स के लिए ओंटारियो राज्य की ओर से बड़ा झटका है। राज्य ने अपने प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (PNP) के तहत कई इकोनॉमिक इमिग्रेशन स्ट्रीम को बंद कर दिया है। इस फैसले का मकसद ओंटारियो के इकोनॉमिक इमिग्रेशन सिस्टम में सुधार करना और नए स्ट्रीम तैयार करना बताया गया है। अब स्टूडेंट और वर्कर्स को अपनी योग्यता नई स्ट्रीम के अनुसार जांचनी होगी, जिससे PR के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। [caption id="attachment_12518" align="aligncenter" width="1200"] Study In Canada Study In Canada[/caption]

कई स्ट्रीम बंद

30 मई, 2026 से लागू नए बदलावों के तहत फॉरेन वर्कर, इंटरनेशनल स्टूडेंट, इन-डिमांड स्किल्स, मास्टर्स और पीएचडी ग्रेजुएट, ह्यूमन कैपिटल प्रायोरिटीज, फ्रेंच-स्पीकिंग वर्कर, स्किल्ड ट्रेड्स और आंत्रप्रेन्योर जैसी कई स्ट्रीम बंद कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जिन लोगों ने इन स्ट्रीम के तहत PR के लिए आवेदन किया था, उन्हें अब नए नियमों का इंतजार करना होगा। हालांकि, 30 मई से पहले जमा हुए आवेदन पुराने नियमों के आधार पर ही प्रोसेस किए जाएंगे। ओंटारियो सरकार ने बताया है कि यह बदलाव राज्य के इकोनॉमिक इमिग्रेशन सिस्टम को अधिक व्यवस्थित और लक्षित बनाने के लिए किया गया है। [caption id="attachment_2425" align="aligncenter" width="800"] PR In Canada PR In Canada[/caption] नए प्रस्तावों के अनुसार, हाई स्किल वर्कर्स और लेबर शॉर्टेज वाले क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्ट्रीम बनाई जाएंगी। इसके अलावा हेल्थकेयर, आंत्रप्रेन्योर और असाधारण प्रतिभा वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष स्ट्रीम तैयार की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से ओंटारियो में नौकरी और कौशल के हिसाब से बेहतर इमिग्रेशन योजना तैयार होगी, लेकिन फिलहाल स्टूडेंट और वर्कर्स के लिए अनिश्चितता बढ़ गई है।

PR प्रोग्राम बंद होने से जुड़ी बातें

  • ओंटारियो में PR से जुड़े कई सारे स्ट्रीम 30 मई, 2026 से बंद हो गए हैं।
  • फॉरेन वर्कर, इंटरनेशनल स्टूडेंट, इन-डिमांड स्किल्स समेत कई कैटेगरी बंद हो गई हैं।
  • पुरानी स्ट्रीम के तहत अप्लाई करने की योजना बना रहे लोगों को अब नए नियम का इंतजार करना होगा।
  • ओंटारियो इमिग्रेशन सिस्टम में सुधार कर रहा है, ताकि स्किल वर्कर्स और हर जॉब के लिए अलग स्ट्रीम बनाई जा सके।
  • 30 मई से पहले जमा किए गए आवेदनों को पुराने नियम के आधार पर ही प्रोसेस किया है।