Skip to content

श्री राम कथामृत (दूसरा दिन): प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु; साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने बढ़ते स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

श्री राम कथामृत (दूसरा दिन): प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु; साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने बढ़ते स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सामाजिक प्रोजेक्ट ‘मंथन’ के सहयोग हेतु साईं दास स्कूल ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय विशाल ‘श्री राम कथामृत’ के दूसरे दिन का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

22 से 28 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होने वाली इस पावन कथा में संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या तथा विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने श्रीराम जन्म प्रसंग, बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों और युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभावों तथा ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मानव मन में परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

कथा के दूसरे दिन जैसे ही प्रभु श्रीराम के प्राकट्य (जन्म) का प्रसंग आया, पूरा पंडाल ‘भए प्रगट कृपाला दीन दयाला’ की मधुर चौपाइयों और जयकारों से गूंज उठा। साध्वी बहनों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।

दूसरे दिन के प्रमुख आध्यात्मिक एवं सामाजिक संदेश

श्रीराम जन्म का आध्यात्मिक रहस्य: साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने श्रीराम जन्म के गूढ़ अर्थों को समझाते हुए कहा कि प्रभु का अवतार केवल त्रेता युग की एक ऐतिहासिक घटना नहीं है। जब पूर्ण गुरु द्वारा मनुष्य के अंतर्मन में ईश्वरीय प्रकाश प्रकट किया जाता है, तब अज्ञानता रूपी अंधकार का नाश होता है। इसी अवस्था में मनुष्य के भीतर प्रभु श्रीराम का वास्तविक प्राकट्य होता है।