Skip to content

Noida News: नोएडा: 11वीं की छात्रा की मौत से सोसायटी में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा सेक्टर-100 की लोटस बुलेवर्ड स्पेशिया सोसायटी में 11वीं की छात्रा की मौत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।

Noida News: नोएडा: 11वीं की छात्रा की मौत से सोसायटी में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नोएडा। Noida News: नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-100 की लोटस बुलेवर्ड स्पेशिया सोसायटी में 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोसायटी में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा दीक्षिता अपने माता-पिता के साथ सोसायटी के टावर नंबर-34 के फ्लैट नंबर 1902 में रहती थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मंगलवार तड़के परिवार में किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। इसके बाद छात्रा नाराज थी। कुछ समय बाद 19वीं मंजिल से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी डीपी शुक्ला के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस को किसी तरह की शिकायत भी नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मानसिक तनाव में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

अगर आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक परेशानी या मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लें।

  • टेली-मानस (24x7 राष्ट्रीय हेल्पलाइन): 14416 / 1800-891-4416

  • आसरा (AASRA): +91-9820466726