Skip to content

Transfers Posting News: सरकार ने 11 PCS अधिकारियों के किए तबादले, नगर निगम के अफसर और कई SDM भी बदले गए

सरकार ने 11 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। संजय कुमार यादव को लखनऊ नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया। जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती।

Transfers Posting News: सरकार ने  11 PCS अधिकारियों के किए तबादले, नगर निगम के अफसर और कई SDM भी बदले गए
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ। Transfers Posting News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी तबादला आदेश में कई जिलों के उप जिलाधिकारियों (SDM) को नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा लखनऊ नगर निगम, राहत आयुक्त कार्यालय और उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल के तहत लखनऊ में SDM रहे संजय कुमार यादव को लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, हाथरस, फतेहपुर, मथुरा और पीलीभीत में तैनात कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय कुमार यादव बने अपर नगर आयुक्त

तबादला सूची के मुताबिक, लखनऊ में उप जिलाधिकारी रहे संजय कुमार यादव को लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। हाथरस में SDM रहे राज बहादुर को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।

फतेहपुर और मथुरा के अधिकारियों के तबादले

फतेहपुर में SDM रहे दुर्गेश यादव को राहत आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है। वहीं, राहत आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी रहे शशि कुमार को फतेहपुर में SDM बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

मथुरा में SDM रहे सुशील कुमार सिंह की तैनाती भी फतेहपुर में SDM के पद पर की गई है।

PCS Officers Transfere List
PCS Officers Transfere List

पीलीभीत में SDM स्तर पर बड़ा फेरबदल

पीलीभीत में तैनात अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

  • हेमंत कुमार चौधरी को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

  • मांधाता प्रताप सिंह को पीलीभीत में SDM नियुक्त किया गया है।

  • मयंक गोस्वामी को चकबंदी मुख्यालय, लखनऊ में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) बनाया गया है।

  • चकबंदी मुख्यालय में तैनात अजय कुमार को पीलीभीत में SDM की जिम्मेदारी दी गई है।

रायबरेली में भी बदले गए अधिकारी

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक अमित कुमार-द्वितीय को रायबरेली का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

वहीं, रायबरेली के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पद पर स्थानांतरणाधीन अशोक कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा।