Tuesday, 20 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में घर में लगी भयानक आग, कांग्रेस विधायक की भांजी बेड पर जिंदा जली
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर के एक घर में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें कांग्रेस विधायक की भांजी जिंदा जल गई है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
आग लगने से युवती की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के न्यू विजय नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में अचानक आग लगने से 28 वर्षीय युवती रूबिका की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती कांग्रेसी विधायक की भांजी थी।