डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर के एक घर में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें कांग्रेस विधायक की भांजी जिंदा जल गई है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
आग लगने से युवती की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (
Jalandhar
) के न्यू विजय नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में अचानक आग लगने से 28 वर्षीय युवती रूबिका की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती कांग्रेसी विधायक की भांजी थी।
जानकारी अनुसार मृतक रूबिका को पैरालाइसिस थी और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थी, जिस कारण वह आग लगने के दौरान बिस्तर से उठ नहीं सकी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर की दीवारों पर PVC की शीटें लगी होने के कारण आग ज्यादा भड़क गई।
कमरा पूरी तरह जलकर खाक
वहीं आग इतनी तेजी से फैली कि घर का एक कमरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। रूबिका उस समय बेड पर लेटी हुई थी और आग की चपेट में आकर बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि मृतका रिश्ते में फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रमजीत सिंह की भतीजी थी।