डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान जिला फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहिराम में तैनात हवलदार (हेड कांस्टेबल) हरपाल सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
[caption id="attachment_76250" align="aligncenter" width="1200"]
vigilance Bureau arrested news[/caption]
लाख रुपये की रिश्वत मांगी
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव सरूप सिंह वाला, तहसील गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर निवासी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और आरोपी हवलदार ने शिकायतकर्ता से उस मामले में मदद करने और उसके भाई को किसी अन्य मामले में नामजद न करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इस संबंध में दोषी हवलदार ने शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत की राशि प्राप्त की और बाकी बची राशि की मांग करता रहा।
[caption id="attachment_60166" align="aligncenter" width="800"]
bribe[/caption]
10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग करते हुए आरोपी हवलदार की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि उसकी शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।