डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के हलके में पंजाब सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। मंत्री के हलके में एक नहीं कई अवैध कालोनियां पनप रही हैं, जिसे रोक पाने में नगर निगम के अफसर नाकाम साबित हुए हैं। कभी कमीशन पर प्लाट लेकर बेचने वाले नारंग नाम के एक प्रापर्टी डीलर ने मंत्री के नाक के नीचे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है।
जालंधर वेस्ट हलके से मौजूदा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विधायक हैं। इस हलके में नई तरह का काला धंधा किया जा रहा है। यहां एक साथ कई अवैध कालोनियां काटी जा रही है, जिससे नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

कई शिकायत, कार्रवाई शून्य
जानकारी के मुताबिक ताजा मामला काला संघिया रोड पर डोली पैलेस औऱ दशमेश नगर रोड पर पुरानी फैक्ट्री गिराकर अवैध कालोनी का है।

नगर निगम को चूना लगाने वाला कोई नारंग प्रापर्टी डीलर बताया जा रहा है। यही नहीं इस डीलर ने अवैध कालोनियां काटी और उसमें अब अवैध रूप से कोठियां बनाकर बेच रहा है। जबकि जिसके खिलाफ अनगिनत शिकायतें हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के 66 फुटी रोड पर सट्टेबाजी का 'उत्तम' खेल, सट्टा किंग RK के खिलाफ ED में शिकायत
हालांकि नगर निगम के एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा कहते हैं कि इस अवैध कालोनियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने पब्लिक से अपील भी की है कि डोली पैलेस और दशमेश नगर की फैक्ट्री गिराकर काटी गई अवैध कालोनी में कोई प्लाट न खरीदे। नहीं तो नगर निगम उसके खिलाफ कार्ऱवाई करेगा।

नारंग पर दर्ज हो सकती है FIR
बावजूद इसके नारंग नाम के प्रापर्टी डीलर लोगों को गुमराह कर अवैध कालोनी में प्लाट बेच रहा है। डोली पैलेस के बाद अब इसने दशमेश नगर रोड की पुरानी फैक्ट्री को गिराकर वहां भी अवैध कालोनी काट दी है। यहां भी प्लाट और कोठी बनाकर बेचने का काम किया जा रहा है।
नगर निगम के एटीपी रविंदर कुमार कहते हैं कि डोली पैलेस और दशमेश नगर में काटी जा रही अवैध कालोनी को तीन नोटिस जारी किया गया है। अब कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोठियां बननी नहीं रुकी तो डिच चलाकर उसे गिरा देंगे।