Thursday, 16 July 2026
हरियाणा
Haryana News: महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले के गांव डोंगरा अहीर में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी है।
इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, खासकर युवतियों को नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।