Thursday, 04 June 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा में 24 साल बाद शुरू होगा विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) में लगभग 24 वर्ष बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान राज्यभर में चलाया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।
यह विशेष अभियान 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। साथ ही नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटिपूर्ण या अपात्र प्रविष्टियों को हटाने का कार्य भी किया जाएगा।