Skip to content

Haryana News: हरियाणा में 24 साल बाद शुरू होगा विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) में लगभग 24 वर्ष बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान राज्यभर में चलाया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके। यह विशेष अभियान 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। साथ ही नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटिपूर्ण या अपात्र प्रविष्टियों को हटाने का कार्य भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

निर्वाचन विभाग के अनुसार पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। इसके उपरांत हरियाणा की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से सत्यापन अभियान में सहयोग करने की अपील की है।