डेली संवाद, चंडीगढ़।
Monsoon Alert: भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की इस घोषणा के बाद केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और देश के विशाल क्षेत्र में फैल जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पुष्टि की कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर केरल में प्रवेश कर चुका है।
भारी बारिश की चेतावनी
इसके साथ ही लक्षद्वीप और तटीय क्षेत्रों में भी बारिश तेज हो गई है। मौसम विभाग ने 4 से 9 जून के बीच केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।
[caption id="attachment_18541" align="alignnone" width="1200"]
Monsoon Alert[/caption]
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण इन क्षेत्रों में जलभराव का खतरा है और इससे जनजीवन बाधित हो सकता है।
मौसम पूरी तरह बदला
मानसून शुरू होने के बाद से केरल का मौसम पूरी तरह बदल गया है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है और तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तरी केरल के कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।