Thursday, 04 June 2026
देश
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून, अगले 7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, मिलेगी गर्मी से राहत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Monsoon Alert: भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की इस घोषणा के बाद केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और देश के विशाल क्षेत्र में फैल जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पुष्टि की कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर केरल में प्रवेश कर चुका है।
Monsoon Alert[/caption]
भारी बारिश की चेतावनी
इसके साथ ही लक्षद्वीप और तटीय क्षेत्रों में भी बारिश तेज हो गई है। मौसम विभाग ने 4 से 9 जून के बीच केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। [caption id="attachment_18541" align="alignnone" width="1200"]
Monsoon Alert[/caption]