Skip to content

Punjab News: क्या कांग्रेस में वापसी करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? हरियाणा के पूर्व सीएम ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े

Capt Amarinder Singh
Capt Amarinder Singh
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) को लेकर बड़ा दावा किया है जिससे राजनीति गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कैप्टन अमरिंदर की घर वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सिंह हमारे संपर्क में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे वरिष्ठ साथी हैं। इसी से कयास लगाए जा रहे है कि वह अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) कांग्रेस में वापसी कर सकते है।

कांग्रेस की कर रहे तारीफ

बता दे कि कैप्टन के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा इसलिए तेज हुई कि वह लगातार कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं। कैप्टन का कहना है कि कांग्रेस में पंजाब को लेकर उनसे पूछा जाता था, लेकिन भाजपा सीधे ऊपर से फैसले लेती है। यहां तक कि उनके बर्थडे और चचेरे भाई के निधन पर भी भाजपा से किसी ने न बधाई दी और न ही किसी ने शोक जताया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं राहुल गांधी ने उन्हें मैसेज कर पहले बधाई दी और बाद में चचेरे भाई के निधन पर हमदर्दी भी जताई। इसके अलावा कैप्टन ने केवल ढिल्लों को भाजपा का प्रधान बनाने पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उनमें पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने और संगठन चलाने की क्षमता नहीं है।