Skip to content

Punjab Police Motorcycle Rally: नेशनल यूनिटी डे पर पंजाब पुलिस की बाइक रैली 18 अक्टूबर को जालंधर में होगी रवाना, 10 बाइक राइडर्स लेंगे हिस्सा

नेशनल यूनिटी डे 2026 के तहत पंजाब पुलिस की ऑल इंडिया मोटरसाइकिल रैली 18 अक्टूबर को जालंधर के PAP चमन ग्राउंड से रवाना होगी। रैली में पंजाब पुलिस के 10 बाइक राइडर्स हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और नशामुक्त भारत का संदेश देंगे।

Punjab Police Motorcycle Rally: नेशनल यूनिटी डे पर पंजाब पुलिस की बाइक रैली 18 अक्टूबर को जालंधर में होगी रवाना, 10 बाइक राइडर्स लेंगे हिस्सा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Police Motorcycle Rally: नेशनल यूनिटी डे 2026 के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस मोटरसाइकिल रैली में पंजाब पुलिस की टीम भी हिस्सा लेगी। इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और नशामुक्त भारत का संदेश देशभर में पहुंचाना है।

पंजाब पुलिस की टीम को 18 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट स्थित पीएपी के चमन ग्राउंड से रवाना किया जाएगा। फ्लैग-ऑफ समारोह सुबह 9 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर एडीजीपी, एम.एफ. फारूकी और डीआईजी, एडमिनिस्ट्रेशन, पीएपी इंदरबीर सिंह टीम को हरी झंडी दिखाएंगे।

पंजाब पुलिस के 10 बाइक राइडर्स होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की ओर से 10 मोटरसाइकिल राइडर्स रैली में हिस्सा लेंगे। उनके साथ सहयोगी टीम के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। राइडर्स पंजाब पुलिस का झंडा और टीम फ्लैग लेकर राष्ट्रीय एकता तथा नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

इस पहल के जरिए युवाओं और आम लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Punjab Police Motorcycle Rally 2026
Punjab Police Motorcycle Rally 2026

31 अक्टूबर को एकता नगर में होगा मुख्य आयोजन

नेशनल यूनिटी डे 2026 के तहत ऑल इंडिया पुलिस मोटरसाइकिल रैली का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में प्रस्तावित है। एकता नगर में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। इस आयोजन का मुख्य संदेश राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना तथा ड्रग-फ्री इंडिया के अभियान को बढ़ावा देना है।

पंजाब पुलिस की भागीदारी को राष्ट्रीय एकता और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। रैली के माध्यम से पुलिसकर्मी देशवासियों को एकजुट होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़े होने का संदेश देंगे।