Thursday, 04 June 2026
पंजाब
Punjab News: क्या कांग्रेस में वापसी करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? हरियाणा के पूर्व सीएम ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) को लेकर बड़ा दावा किया है जिससे राजनीति गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कैप्टन अमरिंदर की घर वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सिंह हमारे संपर्क में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे वरिष्ठ साथी हैं। इसी से कयास लगाए जा रहे है कि वह अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) कांग्रेस में वापसी कर सकते है।