ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 04 February 2025

Aaj ka Panchang: आज स्नान ध्यान के बाद भगवान शिव जी की करें पूजा, जाने पंचांग

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 04 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 04 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। आज यानी मंगलवार 04 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। यह दिन मां नर्मदा को समर्पित होता है। इस दिन बड़ी संख्या में साधक श्रद्धा भाव से नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही स्नान-ध्यान के बाद मां नर्मदा की पूजा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर कई योग बन रहे हैं। इन योग में स्नान-ध्यान कर भगवान शिव एवं मां नर्मदा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 04 February 2025)

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 08 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 03 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर
  • चंद्रास्त- देर रात 12 बजकर 23 मिनट पर

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजे से 06 बजकर 27 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - दोपहर 03 बजकर 19 मिनट से 04 बजकर 41 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 01 बजकर 57 मिनट तक
  • दिशा शूल - उत्तर

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ