Thursday, 08 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Aaj ka Panchang: आज है मोहिनी एकादशी, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की करें पूजा, जाने पंचांग
डेली संवाद, जालंधर।
Aaj ka Panchang 08 May 2025: आज 08 मई 2025 की तारीख है, वीरवार
(Thursday)
का दिन है। आज यानी 08 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस पूजा पाठ से मनचाहा वरदान पाने के लिए साधक एकादशी का व्रत भी रख रहे हैं। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कई शुभ (Today Puja Time) संयोग बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 08 May 2025) पंचांग।
Lord Vishnu[/caption]
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 8 May 2025)
- तिथि- एकादशी तिथि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक, फिर द्वादशी
- योग- हर्षण 09 मई को देर रात 01 बजकर 57 मिनट तक
- करण- विष्टि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक
- बव 09 मई को देर रात 01 बजकर 41 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर
- सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 01 मिनट पर
- चंद्रोदय - दोपहर 03 बजकर 22 मिनट पर
- चन्द्रास्त - 09 मई को देर रात 03 बजकर 30 मिनट पर (पूर्वाह्न)
- वार - गुरुवार
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 53 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- प्रातः 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 59 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 56 मिनट से रात 12 बजकर 39 मिनट तक
अशुभ समय
- राहु काल - दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक
- गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक
- यमगंडा- सुबह 05 बजकर 35 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक
Lord Vishnu[/caption]
आज का नक्षत्र
- आज चंद्रदेव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होंगें।
- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र - रात 09:06 बजे तक
- पशु प्रतीक: नर गाय (सांड)
- ग्रह स्वामी: सूर्य
- स्वभाव: मनुष्य प्रकृति
- अधिष्ठाता देवता: आर्यमा- सूर्य के रूप में मित्र और प्रियजन
