ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 January 2025

Aaj ka Panchang: मासिक कार्तिगाई आज, भगवान शिव और कार्तिकेय जी की करें पूजा

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 09 January 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 09 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन है गुरुवार (Thursday)। आज मासिक कार्तिगाई है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। अतः प्रातः काल से मंदिरों में भगवान शिव और कार्तिकेय जी की पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत को करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी एवं एकादशी तिथि पर साध्य एवं शुभ योग का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 09 January 2025)

ज्योतिषियों की मानें तो मासिक कार्तिगाई पर्व पर साध्य और शुभ समेत रवि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही भद्रावास योग का भी संयोग है। वहीं, गर एवं वणिज करण के शुभ संयोग हैं। इन योग में भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से साधक को मनचाहा वर मिलेगा। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी।

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 42 मिनट पर
चंद्रोदय- दोपहर 01 बजकर 20 मिनट पर
चंद्रास्त- देर रात 03 बजकर 38 मिनट पर

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 39 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

Ganesh Ji
Ganesh Ji

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से 03 बजकर 05 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 10 मिनट तक
दिशा शूल - दक्षिण

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ


।