ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 13 January 2025

Aaj Ka Panchang: लोहड़ी और पौष पूर्णिमा आज, गंगा जी में स्नान करें, दान-पुण्य करें

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 13 January 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी सोमवार (Monday) को 13 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन है सोमवार (Monday)। आज पौष पूर्णिमा और लोहड़ी है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही पूजा, जप, तप और दान-पुण्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पौष पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर में किये गये पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पौष पूर्णिमा पर रवि योग का संयोग बन रहा है। इस योग में गंगा स्नान और पूजा, जप-तप करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

Ganga River
Ganga River

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 13 January 2025)

ज्योतिषियों की मानें तो पौष पूर्णिमा पर रवि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही पुनर्वसु योग का भी संयोग है। इन योग में स्नान-ध्यान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलेगा। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी।

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 45 मिनट पर
  • चंद्रोदय- शाम 05 बजकर 04 मिनट पर
  • चंद्रास्त- नहीं
prayagraj mahakumbh
prayagraj mahakumbh

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 42 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - देर रात 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक
  • दिशा शूल - पूर्व
prayagraj mahakumbh
prayagraj mahakumbh

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ