ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 13 May 2025

Aaj ka Panchang: आज है बड़ा मंगल, हनुमान जी की करें पूजा, सभी दुख होंगे दूर, जाने पंचांग

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 13 May 2025: आज 13 मई 2025 की तारीख है, मंगलवार (Tuesday) का दिन है। आज मंगलवार 13 मई के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन से ही बुढ़वा मंगल की शुरुआत हो रही है। बताते चलें कि ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगल को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल कहते हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मंगल ग्रह की परेशानियों या शनि की पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए इस दिन हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करने से फायदा मिलता है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर बहुत से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित प्रमोद शास्त्री जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 13 May 2025) पंचांग।

आज का पंचांग (Panchang 13 May 2025)

  • ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 12:35 बजे 14 मई तक
  • संवत् - 2082
  • नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र सुबह 09:09 बजे तक, फिर अनुराधा नक्षत्र
  • योग - वरियाण प्रात: 05:53 तक, फिर परिघ
  • करण
  • बलव सुबह 11:32 बजे तक, कौलव सुबह 12:35 बजे तक, 14 मई
  • वार - मंगलवार
  • ऋतु - ग्रीष्म
[caption id="attachment_13815" align="aligncenter" width="800"] Lord Hanuman Lord Hanuman[/caption]

सूर्योदय और सूर्यास्त का समयॉ

  • सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 7 बजकर 04 मिनट पर
  • चंद्रोदय - शाम 7 बजकर 54 मिनट पर
  • चंद्रास्त- कोई चंद्रास्त नहीं

शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक [caption id="attachment_13814" align="aligncenter" width="800"] Lord Hanuman Lord Hanuman[/caption]

अशुभ समय

  • राहुकाल - दोपहर 03:41 से शाम 05:22 तक
  • गुलिक काल - दोपहर 12:18 से दोपहर 01:59 बजे तक
  • यमगंडा - सुबह 08:55 से सुबह 10:25 बजे तक