ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 March 2025

Aaj ka Panchang: आज है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत, भगवान गणेश जी की करें पूजा

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 17 March 2025: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज यानी 17 मार्च 2025 को है। आज सोमवार (Monday) का दिन है। आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जा रहा है। इस तिथि पर भगवन गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ज्योतिषियों के अनुसार भगवान गणेश जी की पूजा करने के साथ साधक को अन्न और धन का दान गरीब लोगों में करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी तिथि पर कई शुभ और अशुभ योग भी बन रहे हैं। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)।

Lord Ganesh
Lord Ganesh

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 17 March 2025)

वार - सोमवार
ऋतु - वसंत

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 28 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 31 मिनट पर
  • चन्द्रोदय - सुबह 09 बजकर 18 मिनट पर
  • चन्द्रास्त - सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर
lord Lakshmi Ganesh Puja
Lord Lakshmi Ganesh Puja

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 53 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 52 मिनट तक
  • अमृत काल- सुबह 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त - रात 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - सुबह 07 बजकर 59 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 30 मिनट तक
  • दिशा शूल - पूर्व
Lord Shiva
Lord Shiva

उत्तम ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबलम

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर