Thursday, 22 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Aaj ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, बन रहे बहुत से शुभ और अशुभ योग; जाने आज का पंचांग
डेली संवाद, जालंधर।
Aaj ka Panchang 22 May 2025: आज 22 मई 2025 की तारीख है, दिन है
गुरुवार (Thursday)
। आज यानी 22 मई गुरुवार के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन विष्कुंभ योग है, जिसका मतलब होता है जहर से भरा हुआ घड़ा। इस योग में कोई काम शुरू करने पर उसका शुभ फल नहीं मिल पाता है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
हालांकि, इस योग में जन्मे लोग जीवन में बहुत सफल होते हैं। विष्कुंभ योग में जन्मे जातक कई बार चिकित्सा के क्षेत्र में जाते हैं क्योंकि उन्हें दूसरों की मदद करना और चुनौतियों से लड़ने में परेशानी नहीं होती है।
गुरुवार के दिन केसर का तिलक लगाने से मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति होती है। यदि केसर नहीं है, तो हल्दी का टीका लगा सकते हैं। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर बहुत से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 22 May 2025) पंचांग।