ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 23 May 2025

Aaj ka Panchang: आज अपरा एकादशी, भगवान श्रीहरि की करें पूजा-अर्चना; पढ़ें पंचांग

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 23 May 2025: आज 23 मई 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday) । आज यानी 23 मई शुक्रवार के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन भगवान श्रीहरि की पूजा-अर्चना करके सर्वमंगल की कामना की जाती है। एकादशी तिथि गुरुवार की रात्रि 8:24 बजे से प्रारंभ होकर शुक्रवार की शाम 6:11 बजे तक रहेगी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर कहते हैं कि युधिष्ठिर के आग्रह पर भगवान श्रीकृष्ण ने अचला एकादशी व्रत का महत्व बताया था। इसके बाद पांडवों ने अपरा एकादशी का व्रत किया और इसके प्रभाव की वजह से ही महाभारत का युद्ध जीता था। अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन करने से सुख-समृद्धि और लक्ष्मी की प्राप्ति भी होती है। आज के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और मां लक्ष्मी को तुलसी के पत्ते रखकर फल और मिठाई का भोग लगाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर बहुत से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 23 May 2025) पंचांग।

आज का पंचांग (Panchang 23 May 2025)

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तिथि- एकादशी रात्रि 10:29 बजे तक। संवत् - 2082 नक्षत्र - उत्तरा भाद्रपद योग - प्रीति शाम 06:37 बजे तक करण- बव प्रात: 11:54 बजे तक, बालव रात्रि 10:29 बजे तक वार - शुक्रवार ऋतु - ग्रीष्म

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 10 मिनट पर चंद्रोदय- 02 बजकर 23 मिनट पर चंद्रास्त- 03 बजकर 03 मिनट पर दोपहर, 24 मई

शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त - प्रात: 11:51 बजे से दोपहर 12:45 सुबह तक

अशुभ समय

राहुकाल - प्रात: 10:35 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक गुलिक काल - प्रात: 07:09 बजे से प्रात: 08:52 तक यमगंडा - दोपहर 03:44 बजे से शाम 05:27 बजे तक [caption id="attachment_9679" align="aligncenter" width="800"] Lord Vishnu Ji Lord Vishnu Ji[/caption]

आज के नक्षत्र के बारे में जानिए

आज चंद्रदेव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम 04:02 बजे तक रहेगा। सामान्य विशेषताएं: इस नक्षत्र में जन्मे जातक शांत स्वभाव, आत्मनिरीक्षण, एकांत प्रिय, स्वतंत्रता प्रिय, कलाप्रिय,तर्कशील, कूटनीतिक, क्रोध, ईर्ष्या, अंतर्मुखी होते हैं। नक्षत्र स्वामी: शनि राशि स्वामी: बृहस्पति देवता: अहीर बुधनिया (जल ड्रैगन) प्रतीक: शव वाहन (शव ले जाने वाला वाहन)