Saturday, 24 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Aaj ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी, आज के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं; पढ़ें पंचांग
डेली संवाद, जालंधर।
Aaj ka Panchang 24 May 2025: आज 24 मई 2025 की तारीख है, दिन है
शनिवार (Saturday)
। आज यानी 24 मई शनिवार के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन शनि त्रयोदशी की तिथि होने की वजह से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि आप साढ़े साती, ढैय्या, पनौती या शनि की महादशा में बुरे समय से गुजर रहे हैं, तो शनि की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसके साथ ही शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गरीबों, चतुर्थ क्षेणी के कर्मचारियों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं, अन्न-वस्त्र, काले तिल, काली दाल, कंबल आदि का दान करें। राहत मिलेगी।
आज प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि शाम 07:20 बजे से 25 मई को दोपहर 03:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष का व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर बहुत से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 24 May 2025) पंचांग।
आज का पंचांग (Panchang 24 May 2025)
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तिथि- द्वादशी शाम 07:20 बजे तक, फिर त्रयोदशी संवत् - 2082 नक्षत्र - रेवती योग - आयुष्मान दोपहर 03:01 बजे तक करण- कौलव प्रात: 08:57 तक, तैतिल शाम 07:20 बजे तक वार - शनिवार ऋतु - ग्रीष्मसूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 10 मिनट पर चंद्रोदय- सुबह 03 बजकर 30 मिनट पर, 25 मई चंद्रास्त- शाम 04 बजकर 11 मिनट पर, 25 मईशुभ समय
अभिजीत मुहूर्त - प्रात: 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तकअशुभ समय
राहुकाल - प्रात: 08:52 बजे से प्रात: 10:35 बजे तक गुलिक काल - प्रात: 05:26 बजे से प्रात: 07:09 तक यमगंडा - दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:44 बजे तक