ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 25 March 2025

Aaj Ka Panchang: आज है पापमोचनी एकादशी, भगवान विष्णु जी की करें पूजा

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 25 March 2025: आज 25 मार्च 2025 की तारीख है, दिन मंगलवार (Tuesday) है। पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi) का व्रत रखा जा रहा है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ज्योतिषियों के अनुसार पूजा पाठ करने से जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (Papmochani Ekadashi 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)।

Lord Vishnu Ji
Lord Vishnu Ji

Aaj Ka Panchang 25 March 2025: आज का पंचांग

  • पंचांग के अनुसार, आज चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भोर 03 बजकर 49 मिनट तक रहेगी।
  • ऋतु - वसंत
  • चन्द्र राशि - मकर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 37 मिनट पर
  • चन्द्रोदय - सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर
  • चन्द्रास्त - देर रात 02 बजकर 16 मिनट पर
Lord Vishnu
Lord Vishnu

शुभ मुहूर्त

  • द्विपुष्कर योग - सुबह 03 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक ( 26 मार्च)
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 32 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 57 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।

अशुभ समय

  • राहु काल - दोपहर 03 बजकर 28 मिनट से शाम 05 बजकर 05 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 01 बजकर 56 मिनट तक।
  • दिशा शूल - उत्तर
Lord Vishnu
Lord Vishnu

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।

चन्द्रबल

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन।