ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 June 2025

Aaj ka Panchang: गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, मां शैलपुत्री जी की करें पूजा, जाने पंचांग

Aaj ka Panchang: गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, मां शैलपुत्री जी की करें पूजा, जाने पंचांग
डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 26 June 2025: आज 26 जून 2025 की तारीख है, वीरवार (Thursday) का दिन है। आज यानी 26 जून को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। हर साल से इस तिथि से गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2025) की शुरुआत होती है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा ओर व्रत करने से मां दुर्गा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। ऐसे में आईए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 26 June 2025) और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त के बारे में। [caption id="attachment_64867" align="aligncenter" width="800"] Ma-Durga Ma-Durga[/caption]

Aaj ka Panchang - आज का पंचांग

  • तिथि: शुक्ल प्रतिपदा
  • मास पूर्णिमांत: आषाढ़
  • दिन: गुरुवार
  • संवत्: 2082
  • तिथि: प्रतिपदा दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक
  • योग: ध्रुव रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक
  • करण: बव दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक
  • करण: 27 जून को बलव प्रातः 12 बजकर 17 मिनट तक
[caption id="attachment_45711" align="aligncenter" width="800"] maa-durga maa-durga[/caption]

गुप्त नवरात्र 2025 घटस्थापनामुहूर्त (Gupt Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat)

वैदिक गणना अनुसार, 26 जून को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक है और अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय घटस्थापना कर पूजा-अर्चना की जा सकती है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 25 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 23 मिनट पर
  • चंद्रोदय: सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: रात 08 बजकर 38 मिनट पर
  • सूर्य राशि: मिथुन
  • चंद्र राशि: मिथुन
  • पक्ष: शुक्ल
[caption id="attachment_58188" align="aligncenter" width="800"] shailputri-mata shailputri-mata[/caption]

शुभ समय

  • अभिजीत: प्रात: 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक
  • अमृत काल: 27 जून से प्रात: 05 बजकर 06 मिनट से प्रात: 06 बजकर 36 मिनट तक जून

अशुभ समय

  • गुलिक काल: प्रात: 08 बजकर 55 मिनट से प्रात: 10 बजकर 39 मिनट तक
  • यमगंडा: प्रात: 05 बजकर 25 मिनट से प्रात: 07 बजकर 10 मिनट तक
  • राहु काल: दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 53 मिनट तक