डेली संवाद, जालंधर।
Aaj ka Panchang 26 June 2025: आज 26 जून 2025 की तारीख है, वीरवार
(Thursday)
का दिन है। आज यानी 26 जून को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। हर साल से इस तिथि से गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2025) की शुरुआत होती है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा ओर व्रत करने से मां दुर्गा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। ऐसे में आईए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 26 June 2025) और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त के बारे में।
[caption id="attachment_64867" align="aligncenter" width="800"]
Ma-Durga[/caption]
गुप्त नवरात्र 2025 घटस्थापनामुहूर्त (Gupt Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat)
वैदिक गणना अनुसार, 26 जून को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक है और अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय घटस्थापना कर पूजा-अर्चना की जा सकती है।