Skip to content

Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पहल, दीपक बाली ने श्रद्धालुओं से भरी 10 बसों को काशी के लिए किया रवाना

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित दीपक बाली ने श्रद्धालुओं से भरी 10 बसों को काशी के लिए रवाना किया। उन्होंने गुरु साहिब की शिक्षाओं को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पहल, दीपक बाली ने श्रद्धालुओं से भरी 10 बसों को काशी के लिए किया रवाना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज दीपक बाली ने श्रद्धालुओं को लेकर जा रही 10 बसों को काशी के लिए रवाना किया। इस पहल के तहत श्रद्धालुओं को गुरु साहिब की पवित्र धरती और ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गुरु साहिब ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है।

नई पीढ़ी को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से जोड़ना जरूरी

दीपक बाली ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को गुरु रविदास जी की पवित्र धरती काशी और उनकी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है। इसके साथ ही नई पीढ़ी को गुरु साहिब के विचारों, शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके योगदान से परिचित करवाना भी बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और सही दिशा दिखाने का काम कर रही हैं।

Deepak.jpg

गुरु साहिब का मानवता और समानता का संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेगा

दीपक बाली ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें प्रेम, सद्भावना, समानता और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक ऐसे समाज का निर्माण किया जा सकता है, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और समान अधिकार मिले।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह पहल श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ जोड़ने की दिशा में एक प्रयास है।

इस दौरान श्रद्धालुओं में काशी यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। 10 बसों के माध्यम से श्रद्धालु गुरु साहिब की पवित्र धरती के दर्शन और आध्यात्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए।

Watch on Daily Samvad