ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 30 April 2025

Aaj ka Panchang: अक्षय तृतीया आज, मां लक्ष्मी जी की करें पूजा, पढ़ें आज का पंचांग

डेली संवाद, जालंधर । Aaj ka Panchang 30 April 2025: आज 30 अप्रैल 2025 की तारीख है, बुधवार (Wednesday) का दिन है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया के अवसर पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)। [caption id="attachment_8585" align="aligncenter" width="1024"] Lord Lakshmi Mata Lord Lakshmi Mata[/caption]

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 30 April 2025)

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। अक्षय तृतीया 2025 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2025 Gold Purchase Muhurat) अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक है। [caption id="attachment_8586" align="aligncenter" width="1080"] Lord Lakshmi Mata Lord Lakshmi Mata[/caption]

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 56 मिनट पर
  • चंद्रोदय- रात 07 बजकर 22 मिनट पर
  • चंद्रास्त- रात 10 बजकर 14 मिनट पर
  • वार - बुधवार
  • ऋतु - ग्रीष्म

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 58 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग - पूरे दिन
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक
[caption id="attachment_8587" align="aligncenter" width="1024"] Lord Lakshmi Mata Lord Lakshmi Mata[/caption]

अशुभ समय

  • राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 10 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक
  • दिशा शूल - उत्तर
[caption id="attachment_10015" align="aligncenter" width="800"] lord Lakshmi Ganesh Puja Lord Lakshmi Ganesh Puja[/caption]

उत्तम ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन https://www.youtube.com/watch?v=sR0QrYp3Fmo&t=51s