ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 31 January 2025

Aaj Ka Panchang: आज रखें वैभव लक्ष्मी व्रत, धन की तंगी होगी दूर, जाने पंचांग

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 31 January 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 31 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। आज माघ के शुक्ल पक्ष की द्वितीया एवं तृतीया है। शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इसके साथ ही वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत को करने से धन की तंगी दूर होती है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर वरीयान योग का संयोग बन रहा है। इस योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आईए, पंडित अनिल शुक्ला से आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में जानते हैं।

Lord Lakshmi Mata
Lord Lakshmi Mata

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 January 2025)

ज्योतिषियों की मानें तो माघ के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शिववास योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही शतभिषा नक्षत्र का भी संयोग है। इस योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही हर शुभ काम में सफलता मिलेगी।

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजे
  • चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 28 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 08 बजकर 28 मिनट पर
lord Lakshmi Ganesh Puja
Lord Lakshmi Ganesh Puja

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 57 मिनट से 06 बजकर 24 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - देर रात 12 बजकर 08 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 31 मिनट से 09 बजकर 52 मिनट तक
  • दिशा शूल - पूर्व
Lord Lakshmi Mata
Lord Lakshmi Mata

उत्तमबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ