Thursday, 25 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में नामांकन के दौरान आपस में भिड़े AAP-कांग्रेस समर्थक, चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो गंभीर घायल
डेली संवाद, फिरोजपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला फिरोजपुर (Firozpur) में नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान वीरवार को ममदोट कस्बे में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच शुरू हुई बहस कुछ ही देर में झड़प में बदल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, नामांकन केंद्र के बाहर किसी बात को लेकर दोनों दलों के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
नामांकन के दौरान आपस में भिड़े AAP-कांग्रेस समर्थक, चली ताबड़तोड़ गोलियां[/caption]
मौके पर मची भगदड़
इस दौरान धक्का-मुक्की और पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के बीच गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी, जिसके बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। [caption id="attachment_16254" align="aligncenter" width="1200"]
नामांकन के दौरान आपस में भिड़े AAP-कांग्रेस समर्थक, चली ताबड़तोड़ गोलियां[/caption]