Skip to content

Punjab News: पंजाब में नामांकन के दौरान आपस में भिड़े AAP-कांग्रेस समर्थक, चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो गंभीर घायल

पंजाब में नामांकन के दौरान आपस में भिड़े AAP-कांग्रेस समर्थक
पंजाब में नामांकन के दौरान आपस में भिड़े AAP-कांग्रेस समर्थक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला फिरोजपुर (Firozpur) में नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान वीरवार को ममदोट कस्बे में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच शुरू हुई बहस कुछ ही देर में झड़प में बदल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, नामांकन केंद्र के बाहर किसी बात को लेकर दोनों दलों के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

मौके पर मची भगदड़

इस दौरान धक्का-मुक्की और पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के बीच गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी, जिसके बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। [caption id="attachment_16254" align="aligncenter" width="1200"] नामांकन के दौरान आपस में भिड़े AAP-कांग्रेस समर्थक, चली ताबड़तोड़ गोलियां नामांकन के दौरान आपस में भिड़े AAP-कांग्रेस समर्थक, चली ताबड़तोड़ गोलियां[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की कोशिश की गई। वहीं प्रशासन पर भी समय रहते स्थिति को नियंत्रित न कर पाने के आरोप लगाए गए।

भारी पुलिस बल तैनात

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को हटाया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फायरिंग की घटना, झड़प के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।