Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के गुरुद्वारा में लगे सीएम भगवंत मान के पोस्टर, खालसा पंत विरोधी बताया

जालंधर के गुरुद्वारा में लगे सीएम भगवंत मान के पोस्टर
जालंधर के गुरुद्वारा में लगे सीएम भगवंत मान के पोस्टर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की कथित वीडियो का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आ रही है पंजाब के जिला जालंधर के गुरुद्वारा में सीएम मान के पोस्टर लगे है। जालंधर (Jalandhar) के जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के पोस्टर लगे है बता दे कि ये पोस्टर अकाल तख्त के आदेश बाद लगे है। इन पोस्टरों में भगवंत सिंह मान को 'गुरु दोखी' और 'खालसा पंथ विरोधी' बताया गया है। इसके साथ ही संगत से उन्हें 'मुंह ना लगाने' को कहा गया है। [caption id="attachment_22014" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर के गुरुद्वारा में लगे सीएम भगवंत मान के पोस्टर जालंधर के गुरुद्वारा में लगे सीएम भगवंत मान के पोस्टर[/caption]

आदेश का पालन

इसके साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में शाम छह बजे एक बैठक आयोजित की गई थी और इसका मकसद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज द्वारा आदेश का पालन करना था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस दौरान कुलवंत सिंह मनन ने दावा किया कि ये वीडियो भगवंत मान का ही है। इसके साथ ही सीएम मान द्वारा करवाए गए डोप टेस्ट वाली लैब पर केस दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि सीएम मान अकाल तख्त साहिब जाकर अपनी गलतियों की माफी मांगे नहीं तो वह सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।