Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने अक्टूबर माह के दौरान रिश्वतखोरी के 11 मामलों में 14 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की गई अपनी मुहिम के तहत अक्टूबर माह में रिश्वतखोरी के 11 अलग-अलग मामलों में 11 सरकारी कर्मचारियों और 3 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने अक्टूबर माह के दौरान रिश्वतखोरी के 11 मामलों में 14 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की गई अपनी मुहिम के तहत अक्टूबर माह में रिश्वतखोरी के 11 अलग-अलग मामलों में 11 सरकारी कर्मचारियों और 3 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों में फैले भ्रष्टाचार को हर क्षेत्र में जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।

7 आपराधिक मामले भी दर्ज किए

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न अदालतों में विजिलेंस से संबंधित 10 मामलों के चालान पेश किए हैं। इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच करने के लिए 3 विजिलेंस जांच भी दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि 18 आरोपियों के विरुद्ध 7 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 14 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए और अदालत में लड़े गए रिश्वतखोरी के एक मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। इस मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 3 वर्ष की कैद और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।