ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 16 May 2025

Accident In Punjab: पंजाब में कैंटर और कार के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Accident In Punjab: पंजाब में कैंटर और कार के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
डेली संवाद, फिरोजपुर। Accident In Punjab: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर में कैंटर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस भयानक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए तीनों लोग एक की परिवार के थे।

कार के उड़े परखच्चे

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में तीन लोग घायल हो गए है जिनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक कार सवार लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और अमृतसर के डेरा ब्यास जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है।