ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 01 May 2025

Accident In Punjab: पंजाब में भयानक सड़क हादसा, आपस में भिड़ी दो कार; एक की मौत

Accident In Punjab: पंजाब में भयानक सड़क हादसा, आपस में भिड़ी दो कार; एक की मौत
डेली संवाद, पंजाब। Accident In Punjab: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur) में वीरवार को भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां इनोवा और स्विफ्ट की आपस में टक्कर हो गई। गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए।

दोनों कारों में सवार चार लोग घायल

वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान जागीर सिंह (50) के तौर पर हुई है। फिरोजपुर-फरीदकोट हाइवे पर स्थित गांव साइयां वाला के पास इनोवा और स्विफ्ट के बीच भिड़ंत हो गई। स्विफ्ट में सवार जागीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार फरीदकोट की तरफ से आ रही थी। स्विफ्ट की स्पीड ज्यादा था। चालक संतुलन खो बैठा और दूसरी तरफ से आ रही इनोवा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के एयरबैग भी खुल गए, लेकिन जोरदार टक्कर की वजह से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।