ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 11 March 2025

Accident News: बच्चों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, 3 की मौत; कई घायल

Accident News: बच्चों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, 3 की मौत; कई घायल

डेली संवाद, पंजाब। Accident News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है में बच्चों भरी स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा हो गया है जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब से जोधपुर (Jodhpur) जा रही छात्रों की बस का एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में बस पलटने से 3 की दर्दनाक मौत गई है। मंगलवार को एक स्लीपर बस के पलट जाने से 3 छात्रों की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह हादसा राजस्थान के नागौर जिले में घटा। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (जोधपुर) के विद्यार्थियों को लेकर एक बस पंजाब से जोधपुर जा रही थी, तभी आज सुबह करीब 5.30 बजे सुरपालिया थाना क्षेत्र में एक ट्राले से टकराकर बस पलट गई।