ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 26 May 2025

Accident News: स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ भीषण हादसा, कई बच्चे घायल

डेली संवाद, हरियाणा। Accident News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्कूल बस के साथ भीषण हादसा हो गया है जिससे बाद छात्रों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा ( Haryana ) के महेंद्रगढ़ में सोमवार को रोडवेज बस ने प्राइवेट स्कूल की बस को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूल बस बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

बस में सवार थे 50 बच्चे

इस हादसे में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है और कई अन्य को भी चोटें आई है। हादसा महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर हुआ। हादसे के वक्त स्कूल बस में दो जिलों के 50 बच्चे सवार थे, जिनमें चीखपुकार मच गई। [caption id="attachment_72380" align="alignnone" width="800"] हादसे में घायल हुए बच्चें हादसे में घायल हुए बच्चें[/caption] वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।