ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 31 May 2025

Accident News: मातम में बदली शादी की खुशियां, बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, 6 की मौत और पांच घायल

Accident News: मातम में बदली शादी की खुशियां, बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, 6 की मौत और पांच घायल
डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Accident News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 6 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के हरदोई जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक शादी समारोह से लौट रही अर्टिगा कार खाई में गिर गई। हादसा मझिला थाना क्षेत्र के भुप्पा पुरवा मोड़ के पास हुआ।

हादसे के दौरान कार में सवार थे 11 लोग

हादसे के दौरान कार में 11 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल बताए जा रहे। हादसे की जानकारी पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस हादसे में एक बच्चे की मौत भी हुई है। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।