ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 10 November 2025

Actor Jitendra: दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र बुरी तरह गिरे, सुरक्षाकर्मी मदद के लिए दौड़े; देखें तस्वीरें

डेली संवाद, मुंबई। Actor Jitendra: वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र सोमवार, 10 नवंबर को मुंबई में ज़रीन खान की प्रार्थना सभा में शामिल होने के दौरान एक छोटी सी दुर्घटना का शिकार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब अभिनेता समारोह स्थल में प्रवेश कर रहे थे।

दरअसल, दिग्गज अभिनेता 83 वर्षीय जितेंद्र (Jitendra) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बुरी तरह से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की दिवंगत पत्नी जरीन खान की मुंबई में आयोजित प्रार्थना सभा का बताया जा रहा है।

जरीन के प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंचे

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जितेंद्र कार से उतर कर पैपराजी की तरफ देखते हुए आगे बढ़ते हैं, तभी वो सामने सीढ़ी से टकरा जाते हैं और बुरी तरह गिर पड़ते हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर उन्हें संभाला और उठाया। जितेंद्र उठने के बाद मुस्कुराते दिखे।

[caption id="attachment_92045" align="aligncenter" width="1200"] Veteran Bollywood actor Jeetendra suffered a brief mishap Veteran Bollywood actor Jeetendra suffered a brief mishap[/caption]

जरीन के प्रेयर मीट में शामिल होने से पहले एक्टर मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित के प्रेयर मीट में भी शामिल होने पहुंचे थे। बता दें कि सात नवंबर को एक्टर जायद खान और सुजैन खान की मां जरीन कतरक खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया था।

अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया

वे एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की पत्नी थीं। जरीन पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। जरीन हिंदू थीं इस वजह से उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस दौरान वहां परिवार वालों के अलावा कई सेलेब्स भी मौजूद थे। ऋतिक रोशन भी अपनी पूर्व सास के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।