डेली संवाद, मुंबई। Actor Jitendra: वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र सोमवार, 10 नवंबर को मुंबई में ज़रीन खान की प्रार्थना सभा में शामिल होने के दौरान एक छोटी सी दुर्घटना का शिकार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब अभिनेता समारोह स्थल में प्रवेश कर रहे थे।
दरअसल, दिग्गज अभिनेता 83 वर्षीय जितेंद्र (Jitendra) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बुरी तरह से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की दिवंगत पत्नी जरीन खान की मुंबई में आयोजित प्रार्थना सभा का बताया जा रहा है।जरीन के प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंचे
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जितेंद्र कार से उतर कर पैपराजी की तरफ देखते हुए आगे बढ़ते हैं, तभी वो सामने सीढ़ी से टकरा जाते हैं और बुरी तरह गिर पड़ते हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर उन्हें संभाला और उठाया। जितेंद्र उठने के बाद मुस्कुराते दिखे।
[caption id="attachment_92045" align="aligncenter" width="1200"]
Veteran Bollywood actor Jeetendra suffered a brief mishap[/caption]
जरीन के प्रेयर मीट में शामिल होने से पहले एक्टर मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित के प्रेयर मीट में भी शामिल होने पहुंचे थे। बता दें कि सात नवंबर को एक्टर जायद खान और सुजैन खान की मां जरीन कतरक खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया था।